इंदौर के छोटा बांगड़दा में 600 ग्राम गांजा बरामद, एरोड्रम पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजेंद्र सेन को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास गांजा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *