दीपावली से पहले इंदौर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुंडों और निगरानी बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। डीसीपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जोन-02 पुलिस ने परदेशीपुरा, एमआईजी, विजय नगर सहित कई थाना क्षेत्रों में बदमाशों की परेड कराई। इस दौरान उनके डोजियर भरवाकर गतिविधियों की जानकारी ली गई और रेड नोटिस तामील किए गए। पुलिस के मुताबिक, अभियान के तहत कई बदमाशों को जेल भेजा गया है, जबकि कुछ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बदमाशों को त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की शपथ दिलाई और हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस का उद्देश्य दीपावली के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, गुंडों और निगरानी बदमाशों की कराई परेड
