इंदौर का ₹100 करोड़ का नया बस टर्मिनल तैयार, 5 राज्यों के लिए चलेंगी 1500 से अधिक बसें

इंदौर के कुमेड़ी में 15 एकड़ क्षेत्र में करीब ₹100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल तैयार किया गया है। यह टर्मिनल केवल बस स्टैंड नहीं, बल्कि बस, मेट्रो और भविष्य में रेलवे को जोड़ने वाला एकीकृत परिवहन केंद्र होगा। यहां से मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिदिन 1500 से अधिक बसों के संचालन की योजना है। यात्रियों के लिए 18 टिकट काउंटर, बड़ा प्रतीक्षालय, वातानुकूलित विश्राम कक्ष, एटीएम, पार्सल सेवा और सशुल्क पार्किंग जैसी सुविधाएं तैयार की गई हैं। सुरक्षा के लिए पूरे टर्मिनल में 225 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 16 भोजनालय, सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए 33 आधुनिक कार्यालय और 50 से अधिक बस चालकों तथा परिचालकों के लिए विश्राम गृह बनाया गया है। टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पुणे की बीवीजी इंडिया कंपनी को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *