महू के उमरिया स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं से अधिकारी संतुष्ट, CHO आश्रमी सक्सेना सम्मानित

महू विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय संयुक्त संचालक डॉ. साजी जोसेफ ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी के मार्गदर्शन में हुए इस निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरसोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगोरा और उप स्वास्थ्य केंद्र उमरिया की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी। उमरिया उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट होकर डॉ. साजी जोसेफ ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर आश्रमी सक्सेना के कार्यों की विशेष सराहना की। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश सिंगारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *