महू। कोदरिया की ठंडी सड़क पर गवाही देने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। फरियादी गौरव सेन (33), निवासी ठंडी सड़क कोदरिया ने महू पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक, गवाही देने की बात को लेकर आरोपी अजय बुंदेला ने फरियादी के साथ अश्लील गाली-गलौज की और मारपीट की। फरियादी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मामले में फरियादी की शिकायत पर महू पुलिस ने अजय बुंदेला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) एवं 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
