इंदौर में यात्रियों की सुरक्षा और लोक परिवहन वाहनों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने स्टार चौराहा पर विशेष जांच अभियान चलाया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 11 बसों के खिलाफ अनियमितताओं, परमिट शर्तों के उल्लंघन और यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने के मामलों में कार्रवाई की गई। विभाग ने कुल ₹1 लाख 20 हजार का जुर्माना वसूला। वहीं, इंदौर से गोरखपुर के बीच बिना परमिट संचालित एक बस को जब्त किया गया। जांच के दौरान इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी सिस्टम, ओवरलोडिंग, फिटनेस और आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई।
इंदौर में बसों की सुरक्षा जांच: 11 बसों पर कार्रवाई, ₹1.20 लाख जुर्माना वसूला
