महू के हरी फाटक स्थित गर्ल्स स्कूल के सामने निर्माणाधीन मकान पर कैंटोनमेंट की टीम ने सुबह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के लिए कैंटोनमेंट से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान के खंभों को तोड़ दिया, ताकि आगे निर्माण कार्य नहीं हो सके। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई।
महू में कैंटोनमेंट की कार्रवाई: बिना अनुमति निर्माणाधीन मकान के खंभे जेसीबी से तोड़े
