धार जिले के नालछा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के ठिकानों पर लोकायुक्त इंदौर की सर्च कार्रवाई में अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति और खर्च से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। उपलब्ध जांच विवरण के मुताबिक, घर के सामान की इन्वेंट्री करीब 1 करोड़ 22 लाख 69 हजार 200 रुपये आंकी गई है। सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि मिलाकर 6 लाख 72 हजार 655 रुपये दर्ज किए गए हैं। प्रबंधक की वेतन और अन्य स्रोतों से कुल आय करीब 40 लाख रुपये बताई गई है, जबकि जांच में अब तक 3 करोड़ 32 लाख 61 हजार 575 रुपये का अनुपातहीन व्यय सामने आया है। लोकायुक्त के अनुसार, यह करीब 731 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति का मामला है। फिलहाल संपत्ति, निवेश और आय के स्रोतों की जांच जारी है।
धार में लोकायुक्त की कार्रवाई: नालछा समिति प्रबंधक के यहां 731% अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
