इंदौर में कृषि अधिकारियों की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट, पंढरीनाथ पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर में कृषि विभाग के 2 अधिकारियों के नाम से Facebook और Instagram पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने का मामला सामने आया है। उप संचालक कृषि संदीप यादव ने पंढरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अज्ञात लोगों ने कृषि अधिकारी संदीप यादव और विजय जाट के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए और इनके जरिए आपत्तिजनक पोस्ट तथा कंटेंट अपलोड किया। आरोप है कि इस तरह दोनों अधिकारियों की छवि खराब करने की कोशिश की गई। शिकायत के आधार पर पंढरीनाथ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्जी अकाउंट संचालित करने वालों की पहचान के लिए पुलिस ने Meta कंपनी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। पुलिस अब कंपनी से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *