MR-5 में कचरे के पहाड़ की जगह Green Garden! 1 लाख टन Legacy Waste का निपटारा | Indore News

🌱 इंदौर के MR-5 Transfer Station से कचरे के पहाड़ को हरियाली में बदलने की तस्वीर सामने आई है।

यहां करीब 12 साल से जमा 1 लाख Metric Ton Legacy Waste का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया गया।

नगर निगम के मुताबिक Processing के दौरान करीब 20 हजार टन RDF, 30 हजार टन C&D Waste और 50 हजार टन मिट्टी प्राप्त हुई।

♻️ पुराने कचरे को हटाने के लिए 3 आधुनिक Trommel Machines, Poklen और JCB की मदद ली गई।

कचरा हटने के बाद परिसर के एक हिस्से को अब Green Area और Garden के रूप में विकसित किया जा रहा है।

🌱 यहां 500 से ज्यादा अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए Fencing और नियमित देखभाल की व्यवस्था भी की जा रही है।

यानी MR-5 का वह क्षेत्र, जहां वर्षों तक कचरे के ढेर दिखाई देते थे, अब धीरे-धीरे हरियाली की ओर बढ़ रहा है।

💬 क्या शहर के दूसरे Legacy Waste Sites को भी इसी तरह Green Area में बदला जाना चाहिए? इस मामले पर आपकी राय क्या है? Comment में जरूर बताएं।