🚨 भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन। फरार केयरटेकर वरुण कुमार पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की 15 टीमें मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में संभावित ठिकानों को खंगाल रही हैं। पुलिस की टीमें मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में आरोपी की तलाश कर रही हैं। पुलिस उसके पुराने मोबाइल नंबरों और डिजिटल फुटप्रिंट की भी जांच कर रही है। राकेश अग्रवाल की 29-30 सितंबर की दरमियानी रात भोपाल स्थित उनके घर में हत्या हुई थी। घटना के बाद से केयरटेकर वरुण फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 🔔 ऐसी ही ब्रेकिंग और लोकल न्यूज अपडेट्स के लिए चैनल को SUBSCRIBE करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें। 📲 इसे SHARE करें और अपनी राय COMMENT में बताएं। #BhopalNews#RakeshAgrawal#IAS#BhopalCrime#MadhyaPradesh#CrimeNews#BreakingNews#MPNews#PoliceNews AI tools are used for editing.
Bhopal IAS Murder: फरार Caretaker Varun पर ₹50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में 15 टीमें तलाश में
