Indore Weather Update: दिन में 33°C तक पहुंचेगा तापमान, सुबह-रात हल्की ठंड

इंदौर में नवंबर के दौरान दिन का तापमान अक्टूबर के मुकाबले अधिक बना हुआ है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है। सोमवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गुरुवार को 31 डिग्री और शुक्रवार व शनिवार को 33 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री रह सकता है। फिलहाल अगले 4 दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। आपको इंदौर में सुबह-शाम की ठंड ज्यादा महसूस हो रही है या दिन की गर्मी? कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *