Indore Patna Express: दीपावली बाद ट्रेनों में सीटों का संकट, 11 नवंबर तक सभी श्रेणियों में रिग्रेट

दीपावली के बाद बिहार जाने वाले यात्रियों को ट्रेन टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर-पटना एक्सप्रेस में कई तारीखों पर लंबी वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति सामने आई है। उपलब्ध बुकिंग जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर को ट्रेन नंबर 19321 में स्लीपर श्रेणी में 113, थर्ड AC में 49, सेकंड AC में 35 और फर्स्ट AC में 12 की वेटिंग है। वहीं, 11 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19313 में सभी श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति बताई गई है। नागदा-पटना और नागदा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग की जानकारी है। छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों को अब रेलवे से अतिरिक्त कोच या स्पेशल ट्रेन चलाने की उम्मीद है। क्या रेलवे को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलानी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *