इंदौर के अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, गेट पर लगाया ताला

इंदौर के अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज में इंटर्नशिप स्टाइपेंड को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। छात्र स्टाइपेंड से जुड़ी मांगों को लेकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि छात्रों की मांगों पर क्या फैसला होता है।