इंदौर में करीब ₹2 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
📍 LOCATION: मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश
फैक्ट्री पर बकाया बैंक लोन चुकाने के नाम पर फरियादी से करीब ₹2 करोड़ लेने और बाद में रकम वापस नहीं करने तथा अनुबंध के अनुसार संपत्ति नहीं सौंपने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, फरियादी दीपक जैन ने लोकेश डाटा और रितेश डाटा को बैंक ट्रांजेक्शन और नकद के जरिए रकम दी थी। इस संबंध में एग्रीमेंट किया गया था, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के किला मैदान स्थित जमीन, भवन और मशीनरी का उल्लेख था।
फरियादी का आरोप है कि तय शर्तों के अनुसार न रकम वापस मिली और न ही संपत्ति सौंपी गई। पुलिस जांच में मानवी डाटा का नाम भी सामने आया है।
DCP जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
