महू के जामली तालाब के सामने सड़क पर एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर अचानक गाय आ जाने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की मदद के लिए थाना मोबाइल से अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पास से गुजरती तेज रफ्तार बस ने खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता बढ़ गई है। सवाल यह है कि सड़कों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएंगे। किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।
महू के जामली तालाब के सामने घायल महिला की मदद के दौरान बस का खतरनाक ओवरटेक, वीडियो आया सामने
