मध्य प्रदेश में आवारा और आक्रामक कुत्तों के हमलों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल के पहले चार महीनों में करीब 3 लाख लोग डॉग बाइट का शिकार हुए हैं। अकेले इंदौर में लगभग 68,200 लोगों के कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों के बीच एंटी-रेबीज इंजेक्शन, नसबंदी अभियान और डॉग शेल्टर की क्षमता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समस्या से निपटने के लिए व्यापक और प्रभावी कदमों की जरूरत है।
MP में Dog Bite का रेड अलर्ट 🚨 | 4 महीने में 3 लाख लोग बने शिकार | Indore Worst Hit
