उत्तराखंड के प्राचीन आदि बद्री मंदिर में भीषण आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बड़ियाकोट गांव स्थित आदि बद्री मां भगवती शक्तिपीठ में शुक्रवार तड़के आग लग गई। देवदार की लकड़ी से बने मुख्य मंदिर को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।