इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में बिजासन माता मंदिर परिसर के आसपास देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, मंदिर बंद होने के बाद गश्त कर रही टीम को कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ा, जिनमें तीन बालिग और तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने धारदार चाकू बरामद होने की जानकारी दी है। तीन बालिगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि सभी छह के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
इंदौर के बिजासन माता मंदिर के पास देर रात पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ 6 संदिग्ध पकड़े
