इंदौर। MGM मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों ने लंबित एरियर, समयमान वेतनमान, ग्रेच्युटी और पदोन्नति सहित 14 मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का समय पर क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। एसोसिएशन के अनुसार, 22 से 25 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। 22 से 24 और 27-28 अक्टूबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, मरीजों के हित में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल रोकड़े ने वाहन बिल भुगतान से जुड़े मामले में अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार बताया और जांच के लिए तैयार होने की बात कही।
इंदौर में मेडिकल शिक्षकों का आंदोलन, 14 मांगों पर प्रदर्शन
