सरदारपुर में बोलेरो पलटी, पावागढ़ जा रहे यात्री घायल

धार। जिले के सरदारपुर क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बोलेरो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवास जिले के उदयनगर तहसील के दंड गांव के यात्री पावागढ़ माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन क्रमांक MP10 T 1837 अचानक पलट गया। हादसे में यात्रियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी हालत में कुछ सुधार है। हादसे के कारणों और घायलों की संख्या की विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।