महू के पलक सिटी, तेलीखेड़ा निवासी 44 वर्षीय हवलदार पवन कुमार का उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जलालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में निधन हो गया। वे असम राइफल्स की 34वीं यूनिट में तैनात थे और अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। उनका पार्थिव शरीर महू पहुंचने पर परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। सैन्य अधिकारियों और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हवलदार पवन कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
महू के हवलदार पवन कुमार का जौनपुर में ट्रेन हादसे में निधन | सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
