महू की बेरछा रेंज के जंगल में बम विस्फोट में घायल 55 वर्षीय हजारीलाल गिरवाल की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें पहले महू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। मंगलवार सुबह पुलिस और सेना के जवान उनके घर पहुंचे। इस दौरान घर के पीछे बने गड्ढे में सैन्य अभ्यास में इस्तेमाल होने वाले बमों के खाली खोल मिलने की जानकारी सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, इन खोलों में मौजूद तांबा और पीतल कबाड़ में बेचने के लिए जमा किया गया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खाली खोल कहां से आए, उन्हें घर के पीछे रखने का कारण क्या था और जंगल में हुए विस्फोट से उनका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महू की बेरछा रेंज में बम विस्फोट से घायल ग्रामीण की मौत, घर के पीछे मिले बमों के खाली खोल
