टीही–धार के बीच नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन पर 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक निरीक्षण और गति परीक्षण किया जाएगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अनुसार, इस दौरान 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया जा सकता है। रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल, मुंबई भी नई रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। स्पीड ट्रायल का संभावित समय सुबह 8 बजे से रात 9 बजे के बीच रहेगा। ⚠️ रेलवे ने आमजन से अपील की है कि इस अवधि में रेल लाइन के पास न जाएं और अपने पशुओं को भी ट्रैक से दूर रखें। क्या रेलवे लाइन के आसपास सुरक्षा जागरूकता अभियान और मजबूत किए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
टीही–धार रेल लाइन पर 130 KM/H स्पीड ट्रायल | रेलवे की सुरक्षा अपील
