देवास की नई कलेक्टर नेहा मीना ने संभाला पदभार | माताजी टेकरी पर किए दर्शन

देवास की नवागत कलेक्टर नेहा मीना ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने माताजी टेकरी पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। नेहा मीना भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच की अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत CEO नवित कुमार धुर्वे, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी और अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। ❓ देवास जिले में नई कलेक्टर को सबसे पहले किन मुद्दों पर काम करना चाहिए? कमेंट में अपनी राय बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *