MP में ₹51 करोड़ से बनेगा साइबर हेल्पलाइन कॉल सेंटर | 1930 हेल्पलाइन को मिलेगी नई व्यवस्था

मध्य प्रदेश में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ₹51 करोड़ की लागत से 1930 हेल्पलाइन का डेडिकेटेड कॉल सेंटर और स्टेट साइबर धोखाधड़ी निवारण केंद्र बनाया जाएगा। 65 सीटों वाले इस कॉल सेंटर में 114 आउटसोर्स कर्मचारी तीन शिफ्ट में 24 घंटे सेवाएं देंगे। पुलिस अधिकारी और साइबर विशेषज्ञ भी तैनात रहेंगे। वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की 64,827 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें करीब ₹634 करोड़ की ठगी हुई और ₹137 करोड़ फ्रीज कराए गए। क्या नई व्यवस्था साइबर ठगी के पीड़ितों को समय पर राहत दिला पाएगी? अपनी राय कमेंट में बताएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *