इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड में वर्ष 2006-07 की संविदा शाला शिक्षक भर्ती से जुड़े फर्जी डिग्री मामले में शिक्षा विभाग ने 51 शिक्षकों को आरोप पत्र जारी किए हैं। जांच में संबंधित शिक्षकों की डिग्रियां और अंकसूचियां फर्जी पाई गईं। इनमें 20 शिक्षकों की B.Ed डिग्री भी फर्जी बताई गई है। जांच समिति की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कई अंकसूचियां माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी ही नहीं की गई थीं। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, शिक्षकों से जवाब मिलने के बाद उनका विभागीय और कानूनी परीक्षण किया जाएगा। वहीं, मामले में पुलिस में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस ने शिक्षा विभाग से जांच से जुड़े कुछ मूल दस्तावेज मांगे हैं।
Related Posts
भारत पर फिलहाल 100% Trump Tariff नहीं! रूसी तेल खरीद पर बड़ा अपडेट | Readers Opinion
भारत पर रूसी तेल खरीद के कारण 100 प्रतिशत तक अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने को लेकर अहम अपडेट सामने आया…
अमरावती: सोमवार सुबह NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत | जिला स्त्री अस्पताल | Maharashtra News
🚨 अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल के NICU में भीषण आग प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 3:30…
इंदौर रीजनल पार्क को PPP मॉडल पर विकसित करने की तैयारी, कंसल्टेंट के लिए टेंडर जारी
इंदौर नगर निगम ने रीजनल पार्क को PPP यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने की दिशा में तैयारी शुरू…
