इंदौर में 58 सक्रिय अपराधियों की लगी पुलिस पाठशाला, अपराध से दूर रहने की दी समझाइश

इंदौर में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बाणगंगा थाने पर पुलिस पाठशाला का आयोजन किया। इसमें अनुभाग हीरानगर के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा और हीरानगर थाना क्षेत्र के कुल 58 सक्रिय अपराधियों को बुलाया गया। पुलिस ने उन्हें अपराध से दूरी बनाए रखने और त्योहारों से पहले किसी भी तरह के विवाद या झगड़े में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी। कार्यक्रम में सभी को मेरा मोहल्ला, नो हल्ला अभियान से जोड़कर अपने क्षेत्र में अवैध रूप से रखे गए पटाखे, शराब और मादक पदार्थों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी 58 लोगों को रेड और येलो नोटिस तामील कराए गए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया। इस दौरान एडीसीपी जोन-3 ओमप्रकाश, एसीपी हीरानगर और दोनों थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *