इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में खाली मैदान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक खाली मैदान में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सागर जिले के मकरोनिया निवासी संजय कुलमी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कपड़े फटे हुए मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संजय 2 से 3 दिन पहले अपने एक दोस्त से मिलने इंदौर आया था। तकनीकी जांच, CCTV फुटेज और नेटगेट की मदद से उसकी पहचान की गई। अब पुलिस उस दोस्त की तलाश कर रही है, जिससे मिलने संजय इंदौर आया था। उसका मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ बताया जा रहा है। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *