त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस की कार्रवाई, 9 बदमाश जिलाबदर और 5 को थाना हाजिरी के निर्देश

त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 बदमाशों को जिलाबदर किया है, जबकि 5 अन्य लोगों के खिलाफ निबंध आदेश जारी कर उन्हें नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के मुताबिक, इन बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद उनकी आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हुई थीं। पुलिस के अनुसार, इनके कारण क्षेत्र में अशांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। जिलाबदर किए गए बदमाशों को 3 से 6 महीने तक इंदौर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और सीमावर्ती जिलों से बाहर रहना होगा। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *