इंदौर में एक्सरसाइज करते समय 15 वर्षीय कनिष्क की मौत | अटल मैदान में अचानक गिरा किशोर

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित अटल मैदान में 15 वर्षीय कनिष्क बोयत की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कनिष्क अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ मैदान पहुंचा था। भाई को पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए रनिंग और एक्सरसाइज करते देख वह भी व्यायाम करने लगा। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। बड़े भाई और आसपास मौजूद लोगों ने CPR देकर उसे बचाने की कोशिश की और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कनिष्क के दिल में बचपन से छेद था। फिलहाल लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। आपकी राय में खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थानों पर आपात चिकित्सा सुविधाएं कितनी जरूरी हैं? कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *