इंदौर में ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी के नेटवर्क के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी निखिल जैन को गिरफ्तार किया है। 33 वर्षीय आरोपी दिल्ली के महालक्ष्मी नगर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लैपटॉप और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अब इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर सट्टेबाजी की आईडी, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि 6 मई 2026 को क्राइम ब्रांच ने ऊषा नगर मेन स्थित साईं नयन अपार्टमेंट से ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। क्या ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए डिजिटल और बैंकिंग लेन-देन की निगरानी जरूरी है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
इंदौर ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में निखिल जैन गिरफ्तार, 2 लैपटॉप और 3 मोबाइल जब्त
