इंदौर के सिलिकॉन सिटी स्क्वायर पर सड़क के गड्ढों की समस्या को लेकर रीडर्स ओपिनियन की खबर के बाद पैचवर्क किया गया। कल शाम इस समस्या को लेकर वीडियो जारी किया गया था। इसके करीब 4 घंटे बाद ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ और रातभर में गड्ढे भर दिए गए। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या पर इसी तरह तेजी से कार्रवाई होती है या नहीं।
रीडर्स ओपिनियन की खबर का असर: 4 घंटे में सिलिकॉन सिटी स्क्वायर पर हुआ पैचवर्क, रातभर में भरे गड्ढे
