इंदौर में एमआईजी पुलिस की कार्रवाई, सलमान लाला का भाई रिजवान उर्फ रिज्जु समेत 2 वारंटी गिरफ्तार

इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर फरार वारंटियों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान उर्फ रिज्जु भी शामिल है, जिसे सलमान लाला का भाई बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, रिजवान पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी विकास उर्फ साईराम के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। एमआईजी थाना प्रभारी नीतू सिंह के अनुसार, लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *