इंदौर जिले की राऊ विधानसभा के ग्राम रंगवासा स्थित शिव चौक पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुलिया की समस्या को लेकर ग्रामीण लंबे समय से समाधान की मांग कर रहे थे। रीडर्स ओपिनियन ने भी कुछ समय पहले इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया था। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिया का निर्माण शुरू होने पर संबंधित जिम्मेदारों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आई है। जनसमस्याओं को लगातार उठाने और जिम्मेदारों तक पहुंचाने से समाधान की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं।
रीडर्स ओपिनियन की खबर का असर: रंगवासा के शिव चौक पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू
