शाजापुर में फोर्ड कार ने 3 से 4 खड़े वाहनों को मारी टक्कर, चालक पर नशे में होने का आरोप

मध्य प्रदेश के शाजापुर में टंकी चौराहे से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक फोर्ड कार ने सड़क किनारे खड़े 3 से 4 वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 13 CE 0825 बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण के बाद ही होगी। पुलिस के अनुसार, चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *