महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पांदा स्थित ठाकुर कृषि फार्म से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी गजेंद्रनंद पिता रमेश्वरनंद सरस्वती (62), निवासी शिव मंदिर नावदा की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर MP-09-BS-1133 है। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। शिकायत मिलने के बाद किशनगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महू के ठाकुर कृषि फार्म से बजाज पल्सर चोरी, किशनगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया केस
