🚨 महू के किशनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात। सन सिटी कॉलोनी स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश करीब ₹30 हजार के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता चंदासैनी सैनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान में दो पुराने चांदी के कड़े, एक सोने की नाक की लौंग और दुकान के गल्ले से करीब ₹10 हजार नकद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी माहुल पिता मदन सिंगार, निवासी अकोलिया (जिला धार) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) एवं 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। 👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।
महू में सूने मकान में चोरी | ₹30 हजार के जेवर और नकदी चोरी | किशनगंज थाना पुलिस जांच में जुटी
