दिवाली के त्योहार के चलते महू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन पर केवल एक टिकट विंडो चालू होने के कारण टिकट लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। यात्रियों का दावा है कि टिकट नहीं मिलने के कारण सैकड़ों यात्रियों की मालवा एक्सप्रेस छूट गई। लोगों ने रेलवे प्रशासन से त्योहार के दौरान अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने और टिकट वितरण के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं कर पाया? क्या महू स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट विंडो और स्टाफ की व्यवस्था होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
महू रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, एक टिकट विंडो से यात्रियों की परेशानी; मालवा एक्सप्रेस छूटने का दावा
