एमपी का अनोखा अस्पताल! न जमीन, न भवन… फिर भी 87 डॉक्टर-नर्स तैनात | खजराना सिविल अस्पताल

📍 इंदौर के खजराना में छह साल पहले घोषित 100 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल आज भी कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है। 🏥 अस्पताल के लिए अब तक जमीन और भवन तय नहीं हुआ, लेकिन रिकॉर्ड में **87 डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद स्वीकृत कर उनकी पदस्थापना की जाती रही। 👨‍⚕️ अस्पताल शुरू नहीं होने के कारण इन कर्मचारियों को शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने के लिए भेजा गया है। 🏛️ इस मामले को लेकर अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और कांग्रेस इसे विधानसभा में उठाने की तैयारी कर रही है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।