इंदौर की 15वीं बटालियन में पानी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवारों ने विरोध जताया। रहवासियों के अनुसार, C ब्लॉक में करीब 900 परिवार पानी की समस्या से प्रभावित हैं और यह परेशानी लगभग सात महीने से बनी हुई है। रहवासियों का आरोप है कि हर महीने ₹1,500 मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद पानी, साफ-सफाई और बिल्डिंग मेंटेनेंस की उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने पर परिवारों ने मटके फोड़कर नाराजगी जताई। क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या का तत्काल समाधान नहीं करना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
इंदौर की 15वीं बटालियन में पानी की समस्या, पुलिस परिवारों ने फोड़े मटके | Indore News
