Mhow News: मानपुर में सट्टा लिखते 65 वर्षीय व्यक्ति पकड़ाया, पर्ची और नकदी जब्त

महू के मानपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार में पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पिता केशर सिंह राठौर, निवासी सोंधिया मोहल्ला मानपुर, को मौके पर सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक ओपन सट्टा पर्ची, एक लिट पेन और ₹100 नकद बरामद किए गए हैं। सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद सोलंकी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। क्या अवैध सट्टे पर रोक लगाने के लिए पुलिस को लगातार अभियान चलाना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *