पन्ना टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी | बाघिन P-652 ने दिए दो शावक | Tiger Reserve News

🐯 मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। रिजर्व के ऐतिहासिक ‘धूंधुआ सेहा’ क्षेत्र में बाघिन P-652 ने दो शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के अनुसार दोनों शावकों की उम्र करीब 10 दिन है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह वही स्थान है जहां वर्ष 2010 में बाघिन T-1 ने चार शावकों को जन्म देकर पन्ना के बाघ पुनर्स्थापन कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी। फिलहाल वन विभाग की विशेष टीम दोनों शावकों की सुरक्षा और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें।