♿ महू में विधायक उषा ठाकुर के नेतृत्व में “मेरी विधानसभा दिव्यांगता मुक्त हो” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर्स और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार और जरूरत पड़ने पर निशुल्क सर्जरी उपलब्ध कराना है। जानकारी के अनुसार, इस पहल से जुड़े चिकित्सकीय प्रयासों के माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक दिव्यांगजनों की निशुल्क सर्जरी की जा चुकी है। लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति में किसी भी प्रकार की दिव्यांगता है, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाएं ताकि उसे उपचार और सर्जरी की सुविधा दिलाई जा सके।
महू को दिव्यांगता मुक्त बनाने की पहल | विधायक उषा ठाकुर का बड़ा अभियान | Free Surgery
