अरुणाचल: 60 किमी घुसपैठ के दावे खारिज | 60 किमी घुसपैठ के दावे निराधार: सेना

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबांसरी जिले के तक्सिंग क्षेत्र में चीनी सेना के 60 किलोमीटर अंदर घुसने और नए कैंप बनाने के दावों को भारतीय सेना ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। सेना के अनुसार, वायरल रिपोर्टें आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। स्थानीय संगठन द्वारा ज्ञापन दिए जाने के बाद यह मामला चर्चा में आया, लेकिन सेना और सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि किसी नए अतिक्रमण या नए चीनी कैंप की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय सेना और आईटीबीपी इस क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त कर रही हैं और सीमा की लगातार निगरानी की जा रही है। सेना ने लोगों से अपील की है कि सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी खबरों में केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और अपुष्ट खबरों को साझा करने से बचें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।