इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचम की फैल के रुद्र महादेव मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर की दान पेटी उठाकर ले गया, जिसमें करीब 6 हजार रुपये नकद रखे थे। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करें।
Indore News | रुद्र महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी | ₹6 हजार लेकर फरार चोर | Tukoganj News
