इंदौर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान शुरू | पुलिस कमिश्नर ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी

🚫 इंदौर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 – नो टू ड्रग्स’ अभियान की शुरुआत। पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से निकली जागरूकता रैली को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं, डॉक्टर, एनसीसी कैडेट और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, व्यावसायिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा। आपको क्या लगता है, क्या ऐसे अभियान नशामुक्त समाज बनाने में मददगार साबित होंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें। 🎥 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़