3 साल की अनिका की जिंदगी पर संकट | हाईकोर्ट ने AIIMS को लगाई फटकार | SMA इलाज में देरी | Indore News

💔 इंदौर की तीन वर्षीय अनिका शर्मा दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 से जूझ रही है। इलाज के लिए करीब 9.5 करोड़ रुपये की जरूरत है। परिवार, समाज और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से लगभग 7.5 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं, जबकि केंद्र सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की सहायता भी स्वीकृत है। इसके बावजूद प्रक्रियागत देरी और इनवॉइस लंबित होने के कारण जीवनरक्षक इंजेक्शन की खरीद अब तक नहीं हो सकी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए एम्स, नई दिल्ली को 23 जुलाई 2026 तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। 🙏 हम सभी अनिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 🔔 Nishpaksh Bharat News को Subscribe करें। 📢 वीडियो शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे।