इंदौर से भोपाल जाने वाले यात्रियों के लिए बस का सफर महंगा हो गया है। मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा के तहत इंदौर-भोपाल चार्टर्ड बस सेवा का एकतरफा किराया ₹495 से बढ़कर ₹595 हो गया है। इंदौर और भोपाल के बीच करीब 190 किलोमीटर की दूरी है। बस कंपनी का दावा है कि राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार निर्धारित किराया, सुपर लग्जरी बस के लिए 75 प्रतिशत अतिरिक्त राशि और 5 प्रतिशत GST जोड़ने पर कुल किराया ₹698.25 बनता है। कंपनी के मुताबिक, यात्रियों से ₹595 ही लिए जा रहे हैं। क्या आपको लगता है कि बस किराये में बदलाव की जानकारी यात्रियों को पहले से दी जानी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
Indore Bhopal Bus Fare: बस किराया ₹100 बढ़ा, अब देने होंगे ₹595 | Sugam Bus Service
