नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह 2 हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए। हादसा 4,371 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फेरेचे हेलिपैड के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टर विपरीत दिशाओं से उतर रहे थे। जमीन से करीब 2 से 3 मीटर ऊपर एक हेलिकॉप्टर का रोटर ब्लेड दूसरे हेलिकॉप्टर के केबिन से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक भारतीय यात्री की मौत हो गई, जबकि दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट और एक अन्य यात्री घायल बताए गए हैं। नेपाल के विमानन प्राधिकरण की ओर से हादसे की जांच की जानकारी सामने आई है। क्या ऊंचाई वाले पर्यटन क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर संचालन के सुरक्षा नियमों की और सख्त निगरानी होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
Nepal Helicopter Crash: एवरेस्ट के पास 2 हेलिकॉप्टर टकराए, एक भारतीय की मौत
